Explore

Search

September 13, 2026 11:49 am

प्रमोशन की खुशी में नशे में धुत बैंककर्मियों ने की हर्ष फायरिंग, 5 गिरफ्तार

प्रमोशन की खुशी में नशे में धुत बैंककर्मियों ने की हर्ष फायरिंग, 5 गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेटवन बाजार में प्रमोशन की खुशी में आयोजित पार्टी उस समय दहशत में बदल गई, जब कथित तौर पर नशे में धुत बैंककर्मियों ने सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। लगातार गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, नवादा निवासी सुधांशु सहाय का एडिशनल ब्रांच मैनेजर पद पर प्रमोशन हुआ था। इसी खुशी में उनके आवास पर पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े राहुल कुमार साहनी, अंकित कुमार, शशांक शेखर और पड़ोसी आशीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आरोप है कि पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया गया और नशे की हालत में सुरक्षा गार्ड रामबली की लाइसेंसी बंदूक से करीब छह राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से दोनाली बंदूक, छह खोखे और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात गार्ड की बंदूक पार्टी वाले आवास तक कैसे पहुंची।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!