Explore

Search

September 30, 2026 4:40 am

सिंघिया में एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

सिंघिया में एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

सिंघिया: एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सिंघिया के वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा का आयोजन मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को संकुल संघ कार्यालय, शुम्भा ड्योढ़ी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि प्रखंड परियोजना प्रबंधक पुष्यंत कुमार पुष्कर सहित क्षेत्रीय समन्वयक बिनोद कुमार निर्मल, सामुदायिक समन्वयक आशा कुमारी, नागेंद्र कुमार, श्याम दुलार शर्मा तथा समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव पूनम देवी और कोषाध्यक्ष मीरा देवी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनीता देवी ने अतिथियों एवं जीविका दीदियों का स्वागत किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक को पौधा, पाग, चादर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस दौरान अनुतम देवी, रंजू देवी सहित अन्य जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। सचिव पूनम देवी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की। समिति ने वित्तीय वर्ष में 15,24,838 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

बैठक में एसजेवाई, पीएमएफएमई, लखपति दीदी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित सदस्यों की जानकारी भी साझा की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 समूहों, 1 ग्राम संगठन एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष सुनीता देवी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर एमआरपी रितुराज, राजेश कुमार, एमबीके अमिता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!