Explore

Search

September 30, 2026 4:41 am

समस्तीपुर में विवाहिता की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, सास-ससुर गिरफ्तार

समस्तीपुर में विवाहिता की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, सास-ससुर गिरफ्तार

 

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस के अनुसार पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

 

 

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खुनआ गांव में विवाहिता पन्नो देवी की हत्या कर शव गायब करने के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुलस सहनी और उसकी पत्नी सुकमरिया देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को पन्नो देवी की मां वीणा देवी को उसके ससुराल वालों ने बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। जब वह खुनआ गांव स्थित बेटी के ससुराल पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि पन्नो देवी घर से भाग गई है। इसके बाद वीणा देवी ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले में विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 107/25 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में पति अमित सहनी, ससुर हुलस सहनी और सास सुकमरिया देवी को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के दौरान 29 सितंबर 2026 को हुलस सहनी और सुकमरिया देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना के बाद मृतिका के शव को चुम्मा मेला घाट पर जला दिया गया था।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच और आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

छापामारी दल में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी अमृता राज, सलीम राजा सहित विद्यापतिनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!