गोल्ड तस्करी मामले में रान्या राव पर बड़ा एक्शन, सीमा शुल्क विभाग ने लगाया 89 करोड़ का जुर्माना
बेंगलुरु: कथित सोना तस्करी मामले में अभिनेत्री रान्या राव पर सीमा शुल्क विभाग ने 89 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की ओर से जुर्माने का नोटिस जारी करने के साथ 399 पन्नों की जांच रिपोर्ट भी दी गई है।
113 किलो सोना तस्करी का आरोप
सीमा शुल्क विभाग की जांच के मुताबिक, रान्या राव, उनके सहयोगी तरुण और तीन अन्य लोगों पर 7 मार्च 2024 से 18 फरवरी 2025 के बीच विदेश से कथित तौर पर 113 किलो सोना लाने का आरोप है। मामले में 3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रान्या राव को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, उनके पास से 14 किलो सोना बरामद हुआ था।
399 पन्नों की जांच रिपोर्ट
सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त आयुक्त संदीप ने रान्या राव को 89 करोड़ रुपये का जुर्माना जमा करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस के साथ 399 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट भी शामिल है।
गृह मंत्री ने कहा- पूरी जानकारी नहीं
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की पूरी जानकारी अभी नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद वह इस मामले पर प्रतिक्रिया देंगे।
फरवरी में मिली थी जमानत
रान्या राव को इस मामले में फरवरी 2026 में आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत से जमानत मिली थी। अब सीमा शुल्क विभाग की ओर से 89 करोड़ रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

Total Users : 10245094
Views Today : 1085