Explore

Search

October 1, 2026 7:07 pm

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लगाया झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लगाया झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता गतिविधि में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएम हाउस के लॉन में झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखने की अपील की। उन्होंने सामूहिक भागीदारी के जरिए स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी स्वच्छता अभियान में भाग लेने की जानकारी साझा की और लोगों से ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल से जुड़कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!