Explore

Search

October 1, 2026 3:50 am

सीमा पर लैंडमाइन धमाके के बाद बढ़ा तनाव, किम

सीमा पर लैंडमाइन धमाके के बाद बढ़ा तनाव, किम यो-जोंग की चेतावनी- गोली चली तो देंगे तुरंत जवाब

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा पर लैंडमाइन धमाके के बाद तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की ओर से धमाके के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ होने की आशंका जताए जाने के बाद किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने इन दावों को मनगढ़ंत बताया है।

किम यो-जोंग ने चेतावनी दी कि यदि दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने सीमा पर उत्तर कोरियाई सैनिकों पर सीधे गोलीबारी की, तो उत्तर कोरिया तत्काल जवाबी कार्रवाई करेगा। उनके मुताबिक, उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सीमा पार नहीं की है।

दरअसल, 21 सितंबर को DMZ क्षेत्र में दक्षिण कोरियाई सैनिकों के एक रेकी अभियान के दौरान लैंडमाइन विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन सैनिक घायल हुए। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने इलाके में उत्तर कोरिया की लैंडमाइन मिलने का दावा किया।

दक्षिण कोरियाई रक्षा अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया ने सैन्य सीमा रेखा के दक्षिण में भी बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। वहीं, उत्तर कोरिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दक्षिण कोरिया को गोलीबारी की स्थिति में कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!