Explore

Search

October 1, 2026 3:49 am

मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के एचएम दिनेश प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के एचएम दिनेश प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

 

 

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत  मध्य विद्यालय के सभागार भवन में सम्मान समारोह सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के एमएच सह डीडीओ एवं के जीबीभी संचालक दिनेश प्रसाद सिंह को विद्यालय परिवार एवं प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के एच एम ने अंग वस्त्र एवं पाग माला चादर से सम्मानित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम राजकुमार राय ने की मंच संचालन शिक्षक अभय शंकर झा ने की । बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह, राजकुमार राय, मृत्युंजय कुमार राय,पवन कुमार चौधरी एवं अमोद कुमार, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह एवं सत्यनारायण आर्य

ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों को पाग, चादर माला से सम्मानित किया गया। विद्यालय का प्रभार विद्यालय के सहायक शिक्षिका सिम्पी कुमारी को दिया गया। इस अवसर पर दर्जनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा एचएम एवं अन्य पद पर रहते हुए दिनेश बाबू में अपने दायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन किया मध्य विद्यालय शिवाजीनगर की विकास के लिए यह हमेशा तत्पर रहे। यह क्षण बहुत भावुक क्षण होता है। गुरु गोविंद दोनों खड़े काको लागो पाव बलिहारी गुरु आपने गोविंद देव बताए। गुरु का सम्मान हर जगह मिला है गुरु का पद राजा से भी ऊंचा होता है। पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने कहा नौकरी में पद स्थापित होना और सेवानिवृत्ति के बाद विदाई होने की सिलसिला तो लगा ही रहता है। उन्होंने दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर एचएम मृत्युंजय कुमार सिंह, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश प्रसाद राय, प्रमोद कुमार सिंह,अमित कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, शारदानंद , राम मिलन सहनी, अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद पासवान, दर्शन मंडल,कमल देव पासवान ,किशोरी प्रसाद सिंह, सुदर्शन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद चौधरी, रविंद्र कुमार, राज नारायण,गणेश यादव , अवधेश चौधरी, रामनाथ पंडित सहित अन्य मौजूद थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!