Explore

Search

October 2, 2026 4:00 am

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC पद के लिए डॉ. अमरजी कुमार ने दाखिल किया नामांकन, चुनावी मुकाबला हुआ तेज

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC पद के लिए डॉ. अमरजी कुमार ने दाखिल किया नामांकन, चुनावी मुकाबला हुआ तेज

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय9973956223

दरभंगा: दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC पद के लिए डॉ. अमरजी कुमार ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

नामांकन के बाद डॉ. अमरजी कुमार ने अपने चुनावी संकल्प को लेकर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करना है। उन्होंने डिजिटल शिक्षा और तकनीकी विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास एवं समृद्धि को भी अपनी प्राथमिकता बताया।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले से पहुंचे समर्थकों ने डॉ. अमरजी कुमार के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई। समर्थकों ने कहा कि वे तन-मन-धन से उनके साथ खड़े हैं और उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

नामांकन के मौके पर समर्थकों की भारी मौजूदगी से चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया। दरभंगा स्नातक क्षेत्र में अब चुनावी मुकाबला तेज होता नजर आ रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!