Explore

Search

October 13, 2026 6:54 am

विदेशी बिल्ली की जिद में घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग, आर्मी जवान पर दुष्कर्म का आरोप

विदेशी बिल्ली की जिद में घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग, आर्मी जवान पर दुष्कर्म का आरोप

खंडवा (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के खंडवा में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी नस्ल की बिल्ली दिलाने की मांग पूरी नहीं होने पर बालिका घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। आरोप है कि ट्रेन में उसकी मुलाकात एक आर्मी जवान से हुई, जिसने ट्रेन में और बाद में राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मोघट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बालिका के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!