Explore

Search

October 13, 2026 3:37 am

सिंघिया में ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत, खेत देखने जा रहे थे साइकिल सवार

सिंघिया में ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत, खेत देखने जा रहे थे साइकिल सवार

समस्तीपुर/सिंघिया: बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के मोरवाड़ा के निकट ट्रक की ठोकर लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कैना रामपुर बहोर निवासी रघुनाथ साहू के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, रघुनाथ साहू साइकिल से अपना खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान हरिपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव, धीरज कुमार और अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी मुआवजे से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!