सिंघिया में 21 अक्टूबर को दुर्गा माता का प्रतिमा विसर्जन का निर्देश, 23 को एमएलसी चुनाव
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में दुर्गापूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन की तिथि निर्धारित की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने पूजा समितियों को 21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि जो पूजा समितियां 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन नहीं कर पाएंगे, वे 24 या 25 अक्टूबर को विसर्जन कर सकते हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि 23 अक्टूबर को एमएलसी का चुनाव होगा । इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मी चुनाव कार्य में व्यस्त रहेंगे।
इसी को ध्यान में रखते हुए पूजा समितियों से निर्धारित तिथि के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई है, ताकि चुनाव कार्य के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Total Users : 10266209
Views Today : 736