Explore

Search

October 13, 2026 6:53 am

भभुआ की सब्जी मंडी में दुकान से खींचकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भभुआ की सब्जी मंडी में दुकान से खींचकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ शहर स्थित सब्जी मंडी में बदमाशों ने धनजी पासवान नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक भभुआ नगर के वार्ड संख्या 25 का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, धनजी पासवान सब्जी मंडी में जूता खरीदने के लिए एक दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक उसे दुकान से खींचकर पास की गली में ले गए और उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकता चौक पर जाम लगा दिया।

भभुआ के डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

गौरतलब है कि भभुआ में इससे पहले भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!