Explore

Search

October 13, 2026 4:21 am

कैना गांव में तरुण झा के घर 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी, सदमे में पीड़ित परिवार

कैना गांव में तरुण झा के घर 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी, सदमे में पीड़ित परिवार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत माहे पंचायत के कैना गांव में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां तरुण झा के घर का दरवाजे की छिटकिल्ली तोड़कर चोरों ने गोदरेज में रखे लाखों रुपये के जेवरात और 18 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। इस मामले में तरुण झा ने सिंघिया थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित तरुण झा का कहना है कि उनके घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी असंतोष जताया है और चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

 

घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर चर्चा का माहौल है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद करेगी तथा घटना में शामिल चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल करेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!