समस्तीपुर में 254 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भोजपुर का युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के नगर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान चीनी मिल चौक से 254 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार सिंह, पिता मुन्ना सिंह, निवासी डुमरा, वार्ड नंबर-02, थाना मुफस्सिल, जिला भोजपुर के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान युवक को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 245/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author: K k sanjay
Post Views: 41

Total Users : 10266253
Views Today : 886