Explore

Search

October 17, 2026 4:17 am

सिंघिया में दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने की अपील

सिंघिया में दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने की अपील

 

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन और थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

फ्लैग मार्च सिंघिया बाजार से शुरू होकर कोल्हुआघाट, लगमा, बस्ती पट्टी, बंगरहट्टा सहित कई गांवों के पूजा पंडालों तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने तथा किसी भी प्रकार का उपद्रव नहीं करने की अपील की।

 

अधिकारियों ने बताया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं, प्रत्येक पूजा स्थल पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूजा समितियों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की गई।

 

फ्लैग मार्च में बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव, राजवंश कुमार, ज्योति कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण चौकीदार शामिल थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!