सिंघिया पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तार; सोने के आभूषण और औजार बरामद
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात कैना गांव के तरुण झा के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में 11 अक्टूबर को सिंघिया थाना कांड संख्या 247/26 दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी राजवंश कुमार मिथुन पासवान पुलिस बल कृष्णा कुमार महिला पुलिस बल प्रीति कुमारी का टीम गठित कर वैज्ञानिक एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैना गांव निवासी गौरव कुमार झा उर्फ गौरव झा को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर दरभंगा जिले के बहेड़ी निवासी आभूषण दुकानदार शिवेंद्र कुमार साह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने जैसे धातु के आभूषण, गलाए गए धातु के टुकड़े तथा हथौड़ी, छेनी, खंती और पाइप सहित कई सामान बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Total Users : 10273321
Views Today : 861