सिंघिया बीडीओ विवेक रंजन ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, शांति बनाए रखने की अपील
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने कोल्हुआघाट समेत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान बीडीओ विवेक रंजन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पूजा-अर्चना करें। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह नहीं फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Total Users : 10274931
Views Today : 985