लिलहौल में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आरती में शामिल हुए भक्त
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल गांव में शनिवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पूजा स्थल पर पहुंचे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आरती कार्यक्रम में भाग लिया। पूरा पूजा स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
Author: K k sanjay
Post Views: 39

Total Users : 10274931
Views Today : 985