Explore

Search

April 26, 2026 4:31 pm

सिंघिया में एक व्यक्ति कीटनाशक दवा खा लिया पीएचसी में एडमिट

सिंघिया में एक व्यक्ति कीटनाशक दवा खा लिया पीएचसी में एडमिट

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैना गांव में रविवार को एक युवक द्वारा कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया है। दवा सेवन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
घटना के संबंध में परिजन बाबाजी सहनी ने बताया कि कैना गांव निवासी रामविरीच सहनी के पुत्र शत्रुघ्न कुमार को पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था जिस कारणवश कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।इस
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजन युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!