सिंघिया में ससुराल आए व्यक्ति को विषैला सर्प काट लिया डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सलहा गांव में बुधवार को सर्पदंश की घटना से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर प्रखंड के परशुराम गांव निवासी जय भगवान सदा अपने ससुराल सलहा गांव आए हुए थे। इसी दौरान अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।तो अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज करवाने हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया है घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और गर्मी के मौसम में क्षेत्र में सर्प निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है।






Total Users : 10096569
Views Today : 1638