Explore

Search

August 12, 2026 10:29 pm

रूस का एक विमान अचानक रडार से गायब हो गया है जिसमे 50लोग सवार बताया गया

रूस का एक विमान अचानक रडार से गायब हो गया है जिसमे 50लोग सवार बताया गया

 

रूस का एक विमान अचानक रडार से गायब हो गया है। ये विमान एएन-24 पैसेंजर प्लेन है। विमान में करीब 50 लोग सवार थे। गुरुवार को रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में विमान का संपर्क एअर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया।

इंटरफैक्स और शॉट समाचार चैनलों के अनुसार, अंगारा एअरलाइन की ओर से संचालित यह विमान चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था और माना जा रहा है कि जब इसका संपर्क टूटा, तब यह अपने गंतव्य से कुछ किलोमीटर दूर था।

क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, “विमान की तलाश के लिए सभी आवश्यक बल और साधन तैनात कर दिए गए हैं।”

हालांकि आपातकालीन मंत्रालय ने विमान में सवार लोगों की संख्या कुछ कम, लगभग 40 बताई है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!