Explore

Search

January 23, 2026 8:07 pm

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बड़गांव थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बड़गांव थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज दिनांक-11.12.2025 को बड़गांव थाना का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। थाने में संधारित पंजियों क्रमश:- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर०टी०आई पंजी,महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओoडीo जाँच, हजात सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने,वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया। थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिये गए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!