Explore

Search

August 5, 2026 9:32 pm

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्तीपुर में स्ट्रॉग रुम का निरीक्षण किया

 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्तीपुर में स्ट्रॉग रुम का निरीक्षण किया

 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,बिहार  अशोक प्रियदर्शी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी समस्तीपुर, रोशन कुशवाहा ,पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, अरविंद प्रताप सिंह , उप निर्वाचन पदाधिकारी समस्तीपुर,  विनोद कुमार द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित स्ट्रांग रूम का भ्रमण किया गया। प्रियदर्शी द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा का जायजा लिया गया, कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया गया एवं उनसे विचार विमर्श किया गया तथा उनके सुझाव आमंत्रित किए गए ।सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की गई एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना बहुमूल्य सुझाव दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!