Explore

Search

August 7, 2026 3:10 pm

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने की आगजनी, पुलिस की 3 गाड़ियों समेत कई वाहनों में लगाई आग


पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद बवाल हो गया है। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस और पत्रकारों पर भी पथराव किया। जानकारी के मुताबिक, अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

भीड़ ने की आगजनी, पथराव भी किया

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही एक पुलिस चेक पोस्ट में भी आगजनी की गई। कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। हंगामे का वीडियो बना रहे पत्रकारों पर भी लोग पथराव किया।

पुलिस पर हुआ पथराव

जब कई थानों की पुलिस हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उन पर पत्थरबाज़ी की। जलती हुई बस को बुझाने के लिए भेजे गए दमकलकर्मियों को भी तनावपूर्ण माहौल और सड़क जाम के कारण मौके तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 

पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

 पुलिस ने बताया कि ज़ीरो माइल इलाके के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हिंसा भड़क गई, जिसके चलते गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। फिलहाल मौके पर तनाव है लेकिन हालात कंट्रोल में है। मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। 

10 किमी तक लगा लंबा जाम

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सड़क पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों की बसें भी जाम में फंसी हुई हैं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालात को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को हटाने और मुख्य सड़क को खाली कराने के लिए ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।  

बता दें कि पटना के आस-पास घनी आबादी वाले अर्ध-शहरी इलाकों से गुज़रने वाले हाईवे पर सड़क हादसों के बाद अक्सर झड़पें होती रही हैं। इससे पहले गुरुवार को पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में भी भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में ऑटो में सवार मां और बेटी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

 (पटना से बिट्टू कुमार की इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में मधेपुरा के युवक की मौत, 10 सेकंड तक करंट से छटपटाता रहा 28 साल का अजीत; पूरी घटना CCTV में कैद

खेलते-खेलते खुले नाले में समा गया 12 साल का चिंटू, दर्दनाक मौत; मां की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे

 





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!