Explore

Search

October 12, 2026 3:52 am

व्हाट्सएप पर ₹2,000 मांगने वाले मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक खाता

व्हाट्सएप पर ₹2,000 मांगने वाले मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक खाता

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पी न्यूज के चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय ने लोगों को किया जागरूक

डिजिटल डेस्क। व्हाट्सएप पर किसी परिचित के मोबाइल नंबर से ₹2,000 मांगने वाला मैसेज आने पर सावधान रहें। बिना पुष्टि किए पैसे भेजना आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकता है।

पी न्यूज के चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय ने आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी परिचित के व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगने का मैसेज आता है, तो उस पर तुरंत विश्वास न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे वॉइस कॉल करके बात करें और पैसे मांगने की पुष्टि करें।

साइबर ठग कई बार परिचितों के नाम और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या गोपनीय विवरण साझा करें।

कृष्ण कुमार संजय ने लोगों से अपील की कि सतर्क रहें और दूसरों को भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करें, ताकि मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!