Explore

Search

October 26, 2026 3:51 am

ब्रेकिंग न्यूज़ : सिंघिया से सनसनीखेज मामला, करेह नदी से मिला अज्ञात युवक का श “व

ब्रेकिंग न्यूज़ : सिंघिया से सनसनीखेज मामला, करेह नदी से मिला अज्ञात युवक का श “व

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के बसुआ ग्राम स्थित करेह नदी से एक पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा 112 की पुलिस टीम पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को करेह नदी के पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है।

बताया जाता है कि शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

इस मामले में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और हत्या की पुष्टि हो पाएगी। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!