Explore

Search

September 20, 2026 7:39 pm

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने आज पूर्वी चंपारण स्थित केसरिया बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  ने आज पूर्वी चंपारण स्थित केसरिया बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्तूप परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। केसरिया स्तूप के संरक्षण एवं विकास हेतु राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने  स्तूप के सामने निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया और इसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस सेंटर के तैयार होने से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा वे बौद्ध धर्म से जुड़े विभिन्न आयामों को और करीब से जान सकेंगे।

इसके पश्चात  मुख्यमंत्री ने ताजपुर स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और उपस्थित लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों की हर आवश्यक सुविधा का समुचित ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर में ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्राप्त हो रहे लाभों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!