अलीनगर. धमसाइन गांव में बुधवार की सुबह बाउंड्रीवाल गिरने से शंभू लाल देव का आठ वर्षीय पुत्र राघव कुमार देव तथा 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार देव उसकी चपेट में आ गया. घटना में राघव की मृत्यु हो गई. सौरभ डीएमसीएच में ही इलाजरत है. पुत्र की मृत्यु की खबर से हेमा देवी का बुरा हाल है. हेमा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही है. जानकारी के अनुसार दोनों भाई सुबह करीब नौ बजे गिरते दीवाल की चपेट में आ गये थे.
आवाज सुनकर जबतक लोग दौड़े, दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीनगर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों के अनुसार डीएमसीएच में उपचार शुरू होने से पहले ही राघव की मृत्यु हो गई. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर उसका शव गांव लाया गया. गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया. उधर, ग्रामीणों के अनुसार सौरभ की स्थिति में सुधार हो रही है

Total Users : 10271991
Views Today : 1479