Explore

Search

September 6, 2026 1:16 pm

सिंघिया में हो हंगामा के भेंट चढ़ा उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, यूरिया की कीमत को लेकर बनी सहमति

सिंघिया में हो हंगामा के भेंट चढ़ा उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, यूरिया की कीमत को लेकर बनी सहमति

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित किसान भवन में आज शनिवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने की। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप प्रमुख रिंकू सिंह, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, निगरानी समिति के सदस्य और उर्वरक विक्रेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान किसानों ने सरकारी दर 266 रुपये में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहीं, कुछ निगरानी समिति के सदस्यों ने 320 रुपये में यूरिया बिक्री किए जाने की बात कही। दूसरी ओर, उर्वरक विक्रेताओं ने बताया कि जिला स्तर से प्रखंड तक खाद लाने में करीब 355 रुपये की लागत पड़ती है।

यूरिया की कीमत को लेकर हुई चर्चा के बाद बैठक में सहमति बनी कि सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएगा। साथ ही किसानों से अवैध वसूली और उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

बैठक में कौशल सिंह, मनोज झा, अरुण शेखर कुंवर, रामचंद्र प्रधान, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, अतुल कुमार सिंह उर्फ दिलीप सिंह, पप्पू सिंह, परीक्षण महतो, सुमन सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश सिंह और शंभू साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!