Explore

Search

June 22, 2026 5:52 pm

सिंघिया में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, आग से बचाव के बताए उपाय

सिंघिया में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, आग से बचाव के बताए उपाय

 

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग के नीतू कुमारी और करण कुमार के द्वारा सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया,कृषि विभाग नगर पंचायत समेत कई जगह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने पीएचसी में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मी मरीज कृषि विभाग में कृषि कर्मी और नगर पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि झुग्गी-झोपड़ियों, खेतों में सूखी घास जलाने तथा शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। टीम ने समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत बिजली की मुख्य सप्लाई बंद करें और अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

इसके साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे नियंत्रित करने के तरीके, गीले कपड़े का उपयोग, और सुरक्षित स्थान पर जाने के उपाय भी बताए गए। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर आग बुझाने का डेमो भी दिया, जिसे देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और समय रहते सतर्कता बरतकर बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।मौके पर नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह राहुल कुमार कन्हैया कुमार अर्चना कुमारी संजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!