भारी वाहन ने पिकप को मारी जोरदार टक्कर दो की मौत
उन्नाव-! बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 250 के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया पिकअप में दो व्यक्ति सवार थे हादसा इतना भयंकर हुआ कि दोनों लोग केबिन में फंस गए।पुलिस और यूपीडा की टीम ने गैस कटर से पिकअप को काटकर शवों को बाहर निकाला मृतकों की पहचान अयोध्या जनपद के चंदौरा गांव निवासी पिकअप चालक बेचूलाल उम्र 45 और रुदौली के अरिहार गांव निवासी रमेश कुमार उमर लम सम 40 के रूप में हुई है।दोनों लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया है परिवार के आने के बाद तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी l

Total Users : 10314378
Views Today : 184