Explore

Search

August 26, 2026 11:48 pm

HPV Vaccination Bihar: समस्तीपुर के सिंघिया PHC में किशोरियों को लगाया जा रहा टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की बड़ी मुहिम

समस्तीपुर: सिंघिया PHC में किशोरियों को HPV टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर बड़ी पहल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिंघिया में मंगलवार को किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित लड़कियों को टीका लगाया गया।
कार्यक्रम की निगरानी हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून ने की। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी अर्चना कुमारी ने बताया कि HPV टीका लेने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों और किशोरियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान का लाभ जरूर उठाएं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टी के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन यह टीकाकरण सुविधा उपलब्ध है, जहां आकर लाभार्थी मुफ्त में टीका लगवा सकते हैं। यह अभियान भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत संचालित किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करना और किशोरियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!