Explore

Search

June 26, 2026 11:57 am

नवादा के डीएम ने की  समीक्षात्मक बैठक 

नवादा के डीएम ने की  समीक्षात्मक बैठक

 

जिलाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आरा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में वेन्डिंग ज़ोन के निर्माण, नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान के संचालन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था तथा शहरी सुविधाओं से संबंधित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा वेन्डिंग ज़ोन का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए तथा शहर के मुख्य बाज़ार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कचरा संग्रहण को समय पर सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर निगम को शहर की आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त भोजपुर,सिटी मैनेजर नगर निगम आरा, कार्यपालक अभियंता नगर निगम, कार्यपालक अभियंता बुडको एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!