जहांगीरपुर से दर्दनाक खबर: मजदूर महेंद्र पासवान का निधन, तीन दिनों से घर में रखी है लाश — परिजनों में शोक की लहर
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत से एक मार्मिक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी महेंद्र पासवान, जो जीवन-भर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते रहे, उनका तीन दिन पहले निधन हो गया, लेकिन अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।
बेटे के आने का इंतज़ार
परिजनों का कहना है कि महेंद्र पासवान के निधन के बाद से ही उनका शव घर में रखा है। परिवार अंतिम संस्कार इसलिए नहीं कर पा रहा है क्योंकि उनका बेटा बाहर दिल्ली में रहता है, और उसके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही बेटा गांव पहुंचेगा, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर
महेंद्र पासवान एक गरीब मजदूर थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पाला और बच्चों को बेहतर जीवन देने की कोशिश की। निधन के बाद परिवार पूरी तरह शोक में डूबा है। गांव के लोगों का कहना है कि वे सरल-स्वभाव और मेहनती व्यक्ति थे।
घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग भी की है, ताकि अंतिम संस्कार और आगे की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

Total Users : 10287585
Views Today : 4495