Explore

Search

September 11, 2026 12:46 am

जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये गए सर्वेश कश्यप पटना के हैं मूल निवासी*

 

*जनता दल (यूनाइटेड),दिल्ली के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये गए सर्वेश कश्यप पटना के हैं मूल निवासी*

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब देशभर में नीतीश कुमार की चर्चा हो रही है। देश भर में सक्रिय हो चुकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नए प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी। इसी क्रम में पटना निवासी सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव बनाये जाने कि घोषणा की। विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर सर्वेश कश्यप के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से आये लगभग 500 नए लोगों ने जद यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों, सिद्धांतों और विकासवादी सोच से प्रेरित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में पांच लाख नए सदस्य को जोड़ने के लक्ष्य के प्रति कार्यकर्ताओं को संकल्पित भी किया गया।

शनिवार को जनता दल यू ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर इसकी पुष्टि भी की है। जदयू दिल्ली के प्रदेश महासचिव बनाये गए सर्वेश कश्यप मूल रूप से एक्जीबिशन रोड के सालिमपुर अहरा निवासी के हैं। सर्वेश नेपथ्य में रह कर कई वर्षों से पार्टि से जुड़े रहे हैं। कई चुनावों में चुनाव प्रबंधन का कार्य भी संभाल चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 व बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दिए गए जिम्मेदारीयों को उनके कुशल प्रबंधन के लिए सर्वेश को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने सर्वेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं हमे विस्वास है आप पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु काम करेंगे। हम सब लोग साथ मिलकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे।

मुख्य रूप से बॉलीवुड व मनोरंजन उद्योग में देश भर में काफी सक्रिय सर्वेश कश्यप हिंदी फ़िल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। सर्वेश कश्यप अपने सामाजिक कार्यों से दिल्ली सहित बिहार – यूपी व झारखंड में काफी प्रचलित हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े होने की वजह से पूर्वांचल के युवाओ में इनकी खूब प्रसिद्धि है। कई राष्ट्रीय व राजकीय सम्मान से सम्मानित व लन्दन बुल ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नामित सर्वेश कश्यप को प्रदेश महासचिव बनाये जाने से माना जा रहा है कि पार्टी का ये कदम दिल्ली में रह रहे पूर्वांचलि युवाओं को साधने की कोशिशों में से एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!