Explore

Search

August 24, 2026 7:22 am

सिंघिया सीडीपीओ ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

सिंघिया सीडीपीओ ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधु प्रदर्शनी ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू उप प्रमुख रिंकू सिंह अंचल अधिकारी सरिता रानी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन,थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता,बृजेन्द्र सिंह मुरारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा , प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार ,संजय सिंह ,राम कृपाल महतो सुबोध सिंह राम किशोर सिंह विमल राय मिथिलेश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया।
तिरंगा फहराने के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!