Explore

Search

October 24, 2026 1:26 am

प्राथमिक विद्यालय न्योरी में विशिष्ट शिक्षिका अंजू कुमारी ने ग्रहण किया एचएम का पदभार

प्राथमिक विद्यालय न्योरी में विशिष्ट शिक्षिका अंजू कुमारी ने ग्रहण किया एचएम का पदभार

समस्तीपुर (बिहार), सिंघिया प्रखंड:
विष्णुपुर क्योटहर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, न्योरी में विशिष्ट शिक्षिका अंजू कुमारी ने सोमवार को विद्यालय की फुल फ्लैज प्रधानाध्यापक (एचएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विद्यालय के समुचित संचालन हेतु सहयोग की अपील की।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पंचायत के मुखिया राम सोगारथ यादव, पूर्व समिति सदस्य सुनील मांझी, नंदलाल पासवान, विकाश कुमार सिंह, समरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉ. संतोष यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान लोगों ने नए प्रधानाध्यापक के प्रति विश्वास जताते हुए स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद व्यक्त की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!