*सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘साड़ी के पलट राजा’ हुआ रिलीज के साथ वायरल*
भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने अपने नए गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ से धमाल मचा दिया है। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है, और यही वजह है कि गाना तेजी से वायरल भी होने लगा है। आपको बता दें कि गाने को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है।
गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलेट राजा’ मेरे लिए खास गीत है। इस गाने में आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा और पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। शिवानी सिंह के साथ गायन, श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के शानदार बोल ने गीत को खूबसूरत बनाया है। मुझे उम्मीद है कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और मेरे प्रशंसक इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।
‘साड़ी के पलट राजा’ का वीडियो कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। इसका संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है, जबकि गीत के खूबसूरत बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है, जबकि राजन वर्मा ने डीओपी के रूप में इसकी सिनेमैटोग्राफी संभाली है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा, असिस्टेंट शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (LL Video Lab) और डीआई रोहित सिंह ने संभाला है।
गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री है। जी म्यूजिक भोजपुरी के माध्यम से रिलीज हुए इस गाने से भोजपुरी संगीत प्रेमियों को एक बार फिर मनोरंजन का नया डोज मिलने वाला है। गाने के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Total Users : 10190781
Views Today : 364