Explore

Search

October 24, 2026 1:24 am

बिजली और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण लोग परेशान होकर सड़क पर उतरे

बिजली और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण लोग परेशान होकर सड़क पर उतरे

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल ग्राम में मुख्य सड़क मार्ग एसएच88 को लिलहौल पंचायत के लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे सिंघिया दरभंगा सड़क मार्ग पर कई घंटे यातायात बाधित रही काफी धूप गर्मी रहने पर जाम स्थल पर फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ा है ।जाम करने वाले लोगो का आरोप था कि कई महीने से जल नल का पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है और बिजली लाइन भी बराबर बाधित रहता है जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार 125यूनिट बिजली फ्री देने का घोषणा कर दिया फिर भी इतनी भीषण गर्मी धूप रहने के बाबजूद न ही पीने का पानी मिल रहा है और न ही बिजली आपूर्ति ठीक से मिल रहा है ।स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर मुखिया पंचायत समिति स्थानीय पदाधिकारी के प्रति भी नाराजगी व्यक्त किया है वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन और थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा कर जाम हटवाए ।मौके पर प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू भी मौजूद थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!