Explore

Search

July 22, 2026 11:20 pm

बिहार से यूपी की दूरी हुई कम, इस शहर में पीपा पुल बनकर हो गया तैयार; दौड़ने लगे वाहन

काफी लंबे इंतजार के बाद बिहार यूपी का लाइफ लाइन कहा जाने वाला नैनीजोर का पीपा पुल बनकर तैयार हो गया। उसे गुरुवार को वाहनों के परिचालन के लिए खोल दिया गया। पुल के शुरू होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

ब्रह्मपुर अंचल के नैनीजोर गांव में बिहार घाट पर गंगा नदी में पुल निर्माण निगम द्वारा पीपा पुल निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया। पुल के दोनों तरफ संपर्क पथ के लिए लगभग 500 मीटर लंबा ईंट सोलिंग किया गया है।

वैसे एक सप्ताह पहले बाइक परिचालन और पैदल आने-जाने का काम तो शुरू हो गया था, लेकिन गुरुवार को विभाग के अभियंताओं ने चार चक्के के वाहनों के परिचालन के लिए पोल को खोल दिया। इसके बाद बेसब्री से इंतजार कर रहे बिहार और यूपी की तरफ वाहनों से आने-जाने का काम भी शुरू हो गया।

इस बार प्रशासनिक स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया में काफी देर होने से पीपा पुल के निर्माण में चार महीना विलंब हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगी तिवारी, रमेश तिवारी, पूर्व मुखिया राजकिशोर प्रसाद ने पुल चालू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शादी विवाह और अन्य कार्यों के लिए दोनों राज्यों से आने-जाने की सुविधा हो गई।
K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!