Explore

Search

October 15, 2026 10:05 am

रांची में जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना

रांची में जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम इलाके में रविवार की दोपहर जमीन-जायदाद के कारोबारी से जुड़े मधुसूदन राय उर्फ मधु राय को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. बीच सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया गया जिससे शहर में सनसनी फैल गई. बताया गया है कि मधुसूदन राय स्कूटी से नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू उनीडीह स्थित घर से स्कूटी पर कहीं जाने के लिए निकले थे. कवाली नामक जगह के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. मधुसूदन राय सड़क पर गिर गए. इसके बाद उन्हें 12 गोलियां मारी गईं. अपराधी वारदात को अंजाम देकर आराम से भाग निकले.

मधुसूदन राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घटना के विरोध में सड़क जाम कर दी. पुलिस ने बहुत समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा. रांची के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे. मामले की तहकीकात की जा रही है.

 

 

हत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि यह कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या किसी रंजिश का परिणाम है. मधुसूदन राय के खिलाफ भी थाने में कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि करीब 15 साल पहले भी नामकुम के राजाउलातू इलाके में जमीन विवाद को लेकर उन पर फायरिंग हुई थी. इस दौरान उनकी पत्नी को गोली लगी थी और उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद 2016 में भी उन पर फायरिंग हुई थी. उस वक्त वे जख्मी हो गए थे.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!