Explore

Search

June 19, 2026 5:39 pm

एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया तो उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया व्यक्ति

एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया तो उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया व्यक्ति

 

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी सुनील चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार को कोबरा सांप काट लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक खिड़की पर लटके कोबरा सांप को भगा रहा था। उसी क्रम में सांप ने उसे डंस लिया। डसने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज कर उसे घर वापस कर दिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक खिड़की पर लटके कोबरा सांप को भागा रहा था। उसी क्रम में सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के उपरांत युवक सांप को पकड़ कर स्थानीय पीएचसी में अपना इलाज के लिए पहुंचा, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। करीब 4 घंटा तक इलाज करने के बाद उसका स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।

वहीं घटना के बारे में  युवक ने बताया कि उसके घर के पीछे खिड़की पर कोबरा सांप रेंग रहा था। उसे भगाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं भाग रहा था, इसी क्रम में कोबरा ने उसे डस लिया। इसके बाद उक्त युवक ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद इलाज कराने के बाद उस कोबरा सांप को स्थानीय जंगल में छोड़ दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!