दिल्ली विधानसभा में भाजपा के जीत पर समस्तीपुर में जश्न मनाया गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के विभिन्न जगह पर भाजपा के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत दर्ज करने पर एक दूसरे लोगो के बीच मिठाई बांट कर रंग अबीर लगाते हुए अतिश बाजी कर जश्न मनाया है वही सिंघिया प्रखंड के बि0 डीहा पंचायत स्थित पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्राजेंद्र सिंह मुरारी के आवास पर सिंघिया दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मोके पर भाजपा पंचायती राज जिला संयोजक ब्रजेनद्र सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रज भुषण यादव , लक्ष्मी गुप्ता , सुमित कुमार सिंह , निशांत परमार , सतेन्द्र सिंह , बिनोद पंडित , संजय यादव , अमोद सिंह , राम बाबू गुप्ता , बीरबल पंडित , भोला पासवान , प्रेम शंकर सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Total Users : 10194570
Views Today : 2132