Explore

Search

May 1, 2026 2:45 pm

पॉपुलर सेवक ट्रस्ट तमिलनाडु की संस्थापक डॉ ए फातिमा का समस्तीपुर में हुआ भव्य स्वागत

पॉपुलर सेवक ट्रस्ट तमिलनाडु की संस्थापक डॉ ए फातिमा का समस्तीपुर में हुआ भव्य स्वागत

 

सामाजिक कार्यकर्ता पॉपुलर सेवक ट्रस्ट तमिलनाडु की संस्थापक डॉ ए फातिमा का समस्तीपुर में हुआ भव्य स्वागत सामाजिक संगठनों के बीच कृषि के क्षेत्र में जागरूकता हेतु सामाजिक कार्यकर्ता डॉ ए फातिमा का तमिलनाडु से बिहार पहुंचने पर समस्तीपुर जिले में भव्य स्वागत किया गयाl प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दुधपुरा के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में तिरंगे से बना हुआ पाग चादर पौधा और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में डॉ फातिमा ने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा बिहार के मजदूर तमिलनाडु जाने के लिए विवश है इनके कारणों पर समाजिक संगठनों को भी सोचना होगाl जैविक खेती पर विस्तार से चर्चा करते हुए मोटे अनाज के उपयोगिता पर उन्होंने विशेष जोर दियाl एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा द एलिट सोसाइटी के जितेंद्र कुमार कोजी स्वीट्स के प्रोपराइटर उमेश कौशिक अमृती वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ हारून रजा ईडेन वेलफेयर सोसाइटी के ब्रज किशोर कुमार मेडिकल कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुमारी गुलशन कुमार तिवारी आदि लोग उपस्थित थे l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!