Explore

Search

November 8, 2026 3:43 am

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी

समस्तीपुर में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी। घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। इसके बाद इसकी सुचना युवक के परिजनों को दी।

जानकारी के अनुसार जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेमिका के घर देर रात पहुंचे प्रेमी को प्रेमालाप करते ग्रामीणों व परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इस पर पंचायत बुलाई। जिसमें पंचायत के फैसले से गांव स्थित महादेव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गयी। लड़का – लड़की एक ही वर्ग से आते हैं।
शादी कराने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लड़का पक्ष को दी। लेकिन युवक के पिता ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया और दहेज में 10 लाख रुपये दिये जाने की मांग की। उन्होंने दुल्हन को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद पंचायत के लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की की माँ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!