Explore

Search

November 7, 2026 3:49 am

बिहार में 6 साल की बच्ची से उसके चाचा ने किया दुष्कर्म

बिहार में 6 साल की बच्ची से उसके चाचा ने किया दुष्कर्म

 

बिहार के कटिहार जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. बच्ची से रेप करने का आरोप उसके नाबालिग चाचा पर लगा है. आरोप है कि जब बच्ची की मां घर पर नहीं थी, तब वह घर में घुसा और बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना 30 अक्टूबर, 2024 दिन बुधवार की बताई जा रही है.

बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने 31 अक्टूबर, 2024 दिन बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम को घटित इस घटना के आरोपी 17 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान कर साक्ष्य इकट्ठा कर कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां बाजार गई थी, तभी घर में अकेला पाकर आरोपी उसे मकान के पीछे पुआल के ढेर में ले गया जहां बच्ची के साथ उसने कथित रूप से दुष्कर्म किया. बाजार से लौटने पर मां को बच्ची जख्मी हालत में मिली जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!