[ad_1]
बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके में गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन बच्चों की मां एक महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद में करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला सुबह करीब 5 बजे टावर पर चढ़ी और ऊपर से अपने प्रेमी को बुलाने की मांग करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
महिला का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और जब तक उसका प्रेमी उसके सामने नहीं आएगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। महिला के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान रहे।
प्रेमी से नाराज नजर आई महिला
महिला ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप भी लगाए। उसका कहना था कि प्रेमी ने उसके साथ रुपये की ठगी की है। इसके अलावा महिला ने यौन शोषण और मारपीट का भी आरोप लगाया। महिला लगातार प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग करती रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत सुनी जाएगी और मामले की जांच की जाएगी। पुलिस की समझाइश के बाद महिला टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।
यहां देखें वीडियो
पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
करीब 5 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला के नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली और उसके लगाए गए आरोपों की जांच की प्रक्रिया शुरू की। घटना के दौरान मोबाइल टावर के आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों के बीच पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए प्रेमी पर रुपये ठगी, यौन शोषण और मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
यहां देखें वीडियो
पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि निजी और पारिवारिक विवाद किस तरह कभी-कभी लोगों को अपनी जान जोखिम में डालने तक मजबूर कर देते हैं। इससे पहले सुपौल में भी एक महिला मोबाइल के टावर पर चढ़ गई थी और जमकर हंगामा भी किया था।
रिपोर्टः बिट्टू कुमार
ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर में सहेली से शादी की जिद में युवती चढ़ी हाईटेंशन टावर पर, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
[ad_2]
Source link

Total Users : 10281855
Views Today : 456