Explore

Search

September 20, 2026 10:58 pm

मिथिला विकास बोर्ड को लेकर निकाली जाएगी ‘पद यात्रा’ : *विद्या भूषण राय*

मिथिला विकास बोर्ड को लेकर निकाली जाएगी ‘पद यात्रा’ : *विद्या भूषण राय*

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय* ने कहा कि – 16 फरवरी से मिथिलावादी पार्टी द्वारा दरभंगा एवं मधुबनी के विभिन्न अधिकांश पंचायतों से पद यात्रा गुजरेगी। इस पद यात्रा का मांग मिथिला विकास बोर्ड हैं। विदित हो कि इससे पूर्व भी पद यात्रा बाद 25 फरवरी 2018 को NH57 जाम किया गया था , जिसमें भयंकर लाठीचार्ज एवं 17 दिनों तक जेल की यातनाएं झेलनी पड़ी थी। मिथिला स्टूडेंट यूनियन’ वर्ष 2018 से लगातार मिथिला विकास बोर्ड की मांग कर रही हैं। इसको लेकर 05 अगस्त दिल्ली , 02 अक्टूबर मिथिला बन्द , 02 दिसम्बर राज मैदान में विशाल रैली समेत प्रत्येक प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर धरना – प्रदर्शन हुआ। जिसके उपरांत सिद्दकी जी ने 2019 लोकसभा में हमसबों के आंदोलन उपरांत मेनिफेस्टो में यह मांग दर्ज करायी थी एवं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी जीतने बाद इस मांग को उठाने की बात कहीं थी , लेकिन सरकार की सौतेला व्यवहार के कारण आज भी यह मांग जनता के बीच नहीं हैं।

एकबार पुनः मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश भारद्वाज जी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन 16 फरवरी से कियय जा रहा हैं। जिसको लेकर तैयारी आरम्भ कर दी गई हैं।

*वहीं विद्या भूषण राय* ने बताया कि :सेपरेट डेवलपमेंट बोर्ड किसी क्षेत्र विशेष के लिए बनाया गया ऐसा संवैधानिक तंत्र है जो एक राज्य के अंतर्गत आने के बावजूद उस क्षेत्र विशेष के विकास कार्यों से सम्बंधित प्रोजेक्ट्स बना सके और काम कर सके। जैसे की गुजरात-महाराष्ट्र में तीन-तीन सेपरेट डेव्लपमेंट बोर्ड हैं, विदर्भ-मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र, गुजरात में कच्छ-सौराष्ट्र और शेष गुजरात। ये सभी डेवलपमेंट बोर्ड राज्य के प्रशासन में बिना इंटरफेयर किए उस क्षेत्र के विकास से सम्बंधित कार्य करती है। यदि मिथिला में डेवलपमेंट बोर्ड बनता है तो यह क्षेत्र के कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, भाषा-कला-संस्कृति-पर्यटन सम्बंधित प्रोजेक्ट्स, बाढ़-सुखाड़-आपदा सम्बंधित प्रोजेक्ट्स, सोशल रिफॉर्म्स जैसे विषयों पर काम कर सकती है।

मिथिला विकास बोर्ड की माँग को लेकर मिथिलावादी पार्टी के द्वारा आगामी 16 फरवरी से पदयात्रा का आरंभ कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर से शुरू होने जा रहा है।

16 फरवरी – कुशेश्वरस्थान पूर्वी , 17 कुशेश्वरस्थान , 18 बिरौल ,19 गौरबौराम , 20 किरतपुर ,21 घनश्यामपुर,22 ताराडीह, 23 अलीनगर , 24 मनिगाछी , 25 बेनीपुर , 26 बहेरी ,27 हायाघाट , 28 हनुमाननगर , 1 मार्च – बहादुरपुर , 2 दरभंगा सदर , 3 केवटी , 4 सिंहवारा , 5 जाले , बिस्फी 5 मार्च , बेनीपट्टी 6 मार्च , माधवापुर 7 मार्च , हारलाखी 7 मार्च , बासोपट्टी 7 मार्च
, कलुआही 8 मार्च , खजौली 8 मार्च , जयनगर 9 मार्च , लदनिया 9 मार्च , बाबूबरही 9 मार्च , लौकहा 10 मार्च , लोकही 10 मार्च, फुलपरास 10 मार्च , घोघरडीहा 11मार्च, मधेपुर 11 मार्च, लखनौर 11मार्च , झंझारपुर 12 मार्च , आंध्राठाढी 12 मार्च , राजनगर 13 मार्च , पंडोल 13 मार्च , मधुबनी शहर में 14 मार्च प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ यात्रा की समाप्ति।

बीच में पर्व त्यौहार के दिन छुट्टी कर यात्रा का प्लानिंग उस हिसाब से होगा। यात्रा में पैदल, बाइक और गाड़ी तीनों माध्यम का उपयोग होगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!