Explore

Search

October 8, 2026 8:07 am

संपत्ति विवाद में पुत्र ने पिता पर किया हमला, घायल पिता पीएचसी में भर्ती

संपत्ति विवाद में पुत्र ने पिता पर किया हमला, घायल पिता पीएचसी में भर्ती

समस्तीपुर/सिंघिया। सिंघिया थाना क्षेत्र के वारी ग्राम में संपत्ति और जमीन के विवाद को लेकर एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल बिरन पंडित को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने उनका उपचार किया।

घायल बिरन पंडित ने आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र पवन पंडित ने जमीन और संपत्ति के लालच में उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका यह भी आरोप है कि पूर्व में उनके पुत्र द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है।

घटना के बाद घायल बिरन पंडित के छोटे पुत्र विजय पंडित ने उन्हें इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी पहुंचाया।

मामले को लेकर सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!