Explore

Search

October 8, 2026 8:07 am

सिंघिया में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

सिंघिया में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में आज बुधवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीआईएम के अंचल सचिव संजीव कुमार शंभु ने की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। पुतला दहन कार्यक्रम में महागठबंधन से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष है और इसी के विरोध में पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में माले नेता रामचंद्र प्रधान, राजन सिंह, अशोक पूर्वे, सत्तो यादव, रामानंद पासवान समेत कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!